ई 20 से जुड़े पोस्ट के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे नितिन गडकरी
- बॉम्बे हाईकोर्ट ने मेटा, गूगल पर केस की अनुमति दी
मुंबई (एजेंसी)।सरकार की ई20 एथनॉल ब्लेंड फ्यूल पॉलिसी को लेकर निशाना बनाते हुए अपमानजनक पोस्ट और डीपफेक शेयर किए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है।
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी नेता ने इस कंटेंट को लेकर मेटा, एक्स, गूगल और अन्य के खिलाफ सिविल केस दायर करने की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर कुछ कंटेंट उन्हें और उनके परिवार को ई20 मुनाफे से जोड़ रहा है, जबकि यह पॉलिसी पेट्रोलियम मंत्रालय चला रहा है। उनकी याचिका में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में झूठा दावा किया जा रहा है कि वे इस कार्यक्रम के लिए जिम्मेदार थे और वे तथा उनका परिवार इससे फायदा उठा रहे हैं।
इस महीने की शुरुआत में उन्होंने आलोचकों को एक बड़ी चुनौती भी दी थी और उनसे ऐसी एक भी कार का नाम बताने को कहा था जिसमें इस ईंधन की वजह से कोई समस्या आई हो।


No comments:
Post a Comment