साइबर मकड़जाल को तोड़ने के वेक्टेश्वरा विवि में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 


- दो सप्ताह तक चलने वाली इस राष्ट्रीय कार्यशाला में इंजीनियरिंग, साईबर प्रबन्धन, साईबर लाॅ से सम्बन्धित यू0पी0, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, असम, केरल, समेत देश भर के 28 से अधिक राज्यो एवं केन्द्रशासित प्रदेशाें के  के 850 से अधिक स्टूडेन्टस एवं ’’साईबर सुरक्षा प्रेमी’’ कर रहे है प्रतिभाग
- मुम्बई, हैदराबाद, गुरूग्राम, चण्डीगढ़, बेंगलुरू, दिल्ली, कोलकाता समेत देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे 2 दर्जन से अधिक ’’साईबर सिक्युरिटी एक्सपर्ट’’ आगामी दो सप्ताह तक प्रतिभागियों को सिखाऐगें ’’साईबर क्राईम’’ से निपटने के गुर- ए.डी.जी, जोन डी.आई.जी रेंज, पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़कर प्रतिभागियों से किया संवाद।
- पुलिस एवं साईबर योद्धाओ को हैकिंग, फिशिंग, डिजीटल अरेस्ट, मेलवेयर, रेसमवेयर, बैकिंग धोखाधड़ी आदि जैसे साईबर अपराधों को अंजाम देने वाले साईबर अपराधियों पर नकेल करने के लिए एवं साईबर सुरक्षा को बढावा देने के लिए अपराधियों से दस गुना आगे सोचना होगा- अमित दुबे, विख्यात साईबर एक्सपर्ट दिल्ली, मुख्य वक्ता साईबर सिक्युरिटी राष्ट्रीय कार्यशाला 2026
- वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यश सुधीर गिरि ने इस राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए यू0पी0 पुलिस को बधाई प्रेषित करते हुए सभी प्रतिभागियो को शुभकामनाएं दी
- साईबर सुरक्षा डिजीटल धोखधडी, हैकिंग, ई-कार्मस धाखाधडी से सम्बन्धित वेंक्टेश्वरा ने एक दर्जन से अधिक सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किये है, ताकि आम जनमानस खुद अपने आप को साईबर अपराधो से बचाकर दूसरे लोगो को भी इस बारे में जागरूक कर सके- डाॅ. राजीव त्यागी
- बढते साईबर क्राईम ना सिर्फ व्यक्तिगत क्षति के लिए जिम्मेदार, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती, साईबर अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के साथ-2 जागरूक स्टूडेन्टस एवं स्वंयसेवी सस्थाओ को भी आगे आना होगा- लाखन सिंह यादव, कार्यक्रम संयोजक पुलिस अधीक्षक अमरोहा
- पूरे देश में ’’साईबर योद्धा’’ तैयार कर अपराधियों की कमर तोड़ने का काम कर रही है अमरोहा पुलिस-  अखिलेश भदौरिया, अपर पुलिस अधीक्षक   

  मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विवि  में यूपी पुलिस के संयुक्त तत्वाधान मे देश एवं दुनिया में बढ़ते साइबर अपराध के मकडजाल को तोड़ने एवं आजमानस को साइबर अपराधों को रोकने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ’’राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला-2026’’ का  आयोजन/शुभारम्भ किया गया। आगामी पन्द्रह दिनो तक चलने वाली इस राष्ट्रीय कार्यशाला में देश भर से आये साढ़े पांच सौ से अधिक प्रतिभागियों को देश के जाने माने दो दर्जन से अधिक साइबर एक्सपर्ट साइबर अपराधों की रोकथाम के गुर सिखाये एवं कार्यक्रम के समापन पर अभ्यर्थियों को यू.पी. पुलिस की ओर से सर्टिफिकेट एवं विवि की ओर से ’’तीन क्रेडिट’’ प्रदान किये जायेंगे। 
  
 डाॅ. सी.वी. रमन सभागार में ’’राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला-2026 का शुभारम्भ मुख्य वक्ता साईबर एक्सपर्ट अमित दुबे, पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव, प्रति कुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, डिप्टी एसपी अंजलि कटारिया, कुलपति श्री कृष्ण कान्त दवे, वित्त निदेशक युवराज सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। 

इस अवसर पर जुबिलेंट से निदेशक सुनील दीक्षित, कुलसचिव प्रो. पीयूष पांडे, डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ. सुमन कश्यप, डाॅ. अंजलि भारद्वाज, डॉ. नीतू पवार, डॉ. आशिया वाहिद, डाॅ. शिल्पा रैना, डाॅ. मनीष, साइबर एक्सपर्ट भानु शर्मा, डाॅ. विकास पाण्डेय, डाॅ. अमित कुमार, मेरठ परिसर से निदेशक डॉ. पंकज, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र के बाद प्रति कुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव के साथ मिलकर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया।राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप प्रोग्राम में जुबिलिएंट भरतिया फाउंडेशन, ट्रिनेट एवं सीरियल सोल्यूशन मुख्य सहयोगी रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts