शोर मचा अपहरण का  विवाद निकला पति -पत्नी का 

हाईवोल्टेज ड्रामा कर सनसनी फैलाने वालों तक पहुंची पुलिस

मेरठ। खाने में बाल निकलने पर पति-पत्नी के बीच इतना बवाल हो गया वह सड़क तक जा पहुंचा। चलती स्कार्पियों से पत्नी ने कूदने का प्रयास किया। इस बीच शोर महिला के अपहरण मच गया। पुलिस की भागदौड़ के बाद अपहरण के शोर से पर्दा उठा। पुलिस ने महिला के पति को कार समेत मेरठ बुलाया है।

 दरअसल  दिल्ली ओखला निवासी इमरान उर्फ राजा का प्रोपट्री का कारोबार है। उनकी शादी खत्ता रोड निवासी निशा से हुई थी। फिलहाल इमरान लिसाडी गेट क्षेत्र में जीबीआई पार्क में मकान लिया है। यही पर उसका परिवार रहता है। इमरान को कारोबार के सिलसिले में रोजाना दिल्ली आना जाना होता है। मंगलवार को इमरान होटल से खाना लेकर आया था। जिस पर उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद इमरान अपने परिवार के साथ दिल्ली रोड़ पर आईसक्रीम खाने स्कार्पियों में चले गये वहां पर भी इसी बात को लेकर झगडा हो गया। इस दौरान निशा ने चलती स्कार्पियों से कूदने का प्रयास किया। तभी इमरान अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर अपनी भतीजी अतिका शाह जाे सरस्वती लोक पहुंचा। वहां उन्हें छोड़ने के बाद दिल्ली निकल गया। 

 इस बीच  रात करीब 11:15 बजे मेरठ के दिल्ली रोड स्थित ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास काली SUV सवार पर युवती को जबरन उठाकर ले जाने का शोर मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती मदद की गुहार लगा रही थी। सरेराह हुई इस घटना से खलबली मच गई।जिस वक्त यह वारदात हुई काफी लोग मौजूद थे। इन्हीं में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोहित कपूर भी थे, जिन्होंने युवती की मदद का प्रयास किया और गाड़ी का तीन किलोमीटर तक पीछा किया। हालांकि वह गाड़ी को पकड़ने अथवा रुकवाने में नाकाम रहे।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने घटना का संज्ञान लिया और पुलिस टीमों को लगा दिया। इसके बाद पुलिस की छानबीन शुरु हो गई। स्वॉट टीम के अलावा चार अन्य पुलिस टीमों को गाड़ी की लोकेशन ट्रेस करने में लगा दिया गया। दिन निकलते निकलते वारदात को लेकर सवाल जवाब शुरु हो गए और लखनऊ तक से फोन घनघना उठे।

चार टीमों को सौंपी गई जिम्मेदारी

इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। सवाल उठाए गए कि सरेराह किस तरह युवती को अगवा कर लिया गया। एसएसपी अविनाश पांडेय ने चार टीमों का गठन किया। साथ ही स्वॉट टीम को भी अलग से लगाया गया। टीमों ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरु किए।

निशा को दोबारा लेने आए थे राजा

पुलिस की मानें तो जब राजा नाराज निशा को दिल्ली रोड पर छोड़कर आगे बढ़ गए तो वह कुछ दूरी से दोबारा गाड़ी घुमाकर वापस आए। उन्होंने निशा को गाड़ी में बैठने के लिए कहा लेकिन वह काफी नाराज थी।नोकझोंक के बीच ही राजा ने निशा को गाड़ी में बैठाने की कोशिश की, जिसे कुछ लोगों ने अपहरण समझ लिया और शोर मचा दिया। लोगों को आता देख चालक ने कार दौड़ा दी। पुलिस छानबीन में किसी भी तरह का अपराध ना होना पाया गया है।

 बोले एसपी सिटी 

  इमरान का अपनी पत्नी निशा से खाने में बाल निललने को लेकर विवाद हुआ था।इसी पर निशा ने कार से कूदने की धमकी दी थी। लोगों को गलतफहमी हो गयी।पुलिस ने महिला के बयान को दर्ज किया है। निशा के पति इमरान को कार समेत मेरठ बुलाया है। मामला अपहरण का नहीं बल्कि पति -पत्नी का अपसी विवाद था। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts