सुभारती अस्पताल में मरीज की मौत, स्वजन का हंगामा

 आरोपित डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग 

 मेरठ ।इलाज के दौरान सुभारती अस्पताल में मरीज की मौत होने से क्षुब्ध परिवार वालों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पीड़ित स्वजन ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोपित डाक्टर के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

जनपद बागपत के बड़ौत थानाक्षेत्र के बड़ावत गांव निवासी सोनिया पत्नी संदीप कुमार ने बताया कि उनके 18 वर्षीय बेटे तुषार शर्मा ने गत 12 जून को आत्महत्या का प्रयास किया था। उसी दिन शाम को उसे सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने इलाज और दवाओं के नाम पर 60 हजार रुपये जमा कराए। इस दौरान परिवार वालों को तुषार से मिलने नहीं दिया गया और डाक्टर यही कहते रहे कि उसकी तबीयत में सुधार हो रहा है। आरोप है कि 20 जून को स्वजन के

डाक्टर पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप

निवेदन पर भी चिकित्सक पूरे दिन मरीज को देखने नहीं आए। शाम को चिकित्सक आए, तो तुषार की हालत बिगड़ चुकी थी। फिर भी डाक्टर ने कहा कि वह बिल्कुल ठीक है। स्वजन के मुताबिक, शनिवार रात को तुषार की तबीयत और बिगड़ी तो डाक्टर को फोन किया, लेकिन वह नहीं आए। रविवार सुबह तुषार शर्मा ने दम तोड़ दिया।

जानीखुर्द थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई ने बताया कि सीएमओ को घटना की जांच के लिए सूचना दी जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, सुभारती ग्रुप के ट्रस्टी डा. अतुल कृष्ण भटनागर ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। मेरठ में जानकारी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts