अक्षय कुमार ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में किए दर्शन
जम्मू । अभिनेता अक्षय कुमार दर्शन करने प्रसिद्ध श्री माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। उनकी इस तीर्थ यात्रा को लेकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अक्षय कुमार ने गुरुवार को वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की।  इस दौरान उन्होंने कुछ समय मंदिर परिसर में भी बिताया।
अक्षय कुमार के माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि उनकी मौजूदगी से आम श्रद्धालुओं की दर्शन प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए। पूजा-अर्चना करने के बाद अक्षय कुमार शांतिपूर्वक वहां से रवाना हो गए।
जैसे ही अक्षय कुमार के मंदिर पहुंचने की खबर फैली, वहां मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ गया। कई लोग उन्हें देखने के लिए इकट्ठा हो गए और उनकी एक झलक पाने की कोशिश करने लगे। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के कारण भीड़ को नियंत्रित कर लिया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts