वी ने प्रीमियम म्युज़िक स्ट्रीमिंग का अनुभव प्रदान करनेके लिए स्पॉटिफाय के साथ की साझेदारी  

मेरठ। भारत की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी ने आज दुनिया के जाने-माने ऑडियोस्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म स्पॉटिफाय के साथ एक नई साझेदारी की घोषणा कीहै। इस साझेदारी का उद्देश्य वी की मज़बूत कनेक्टिविटी और स्पॉटिफायके विश्वस्तरीय ऑडियो स्ट्रीमिंग अनुभव के संयोजन द्वारा वी केसब्सक्राइबर्स को बेहतर मूल्य प्रदान करना है।

इस पार्टनरशिप पर बात करते हुए वी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसरअवनीश खोसला ने कहा, “म्यूज़िक हमारे उपभोक्ताओं की डिजिटलज़िंदगी का अहम हिस्सा है। हम अपने यूज़र्स को प्रीमियम म्यूज़िक औरऑडियो अनुभव देने के लिए स्पॉटिफा के साथ साझेदारी करते हुए बेहदखुशी का अनुभव हो रहा है। यह साझेदारी  हमारे एंटरटेनमेंट इकोसिस्टमको मज़बूत बनाएगी, जिसे हमने कई सालों में ग्लोबल लीडर्स के साथसाझेदारी के द्वारा बनाया है। स्पॉटिफाय के साथ मिलकर, हम ऐसाबेहतरीन कंटेंट मिक्स पेश कर रहे हैं जो वी को सब्सक्राइबरों के लिएपहली पसंद बनाता है।”

आज से अपने पोस्टपेड कनेक्शन को एक्टिवेट करने या बनाए रखने वालेवी के उपभोक्ता बिना किसी अतिरिक्त लागत के स्पॉटिफाय का संपूर्णप्रीमियम अनुभव पा सकेंगे। वी और स्पॉटिफाय अपनी साझेदारी केविस्तार के मौकों पर काम करेंगे और अपने उपभोक्ताओं के लिएआकर्षक प्रस्ताव लेकर आएंगे, ताकि वे डिजिटल एंटरटेनमेन्ट काबेहतरीन अनुभव पा सकें।

वी की नई पेशकश रोज़मर्रा में डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाने तथायूज़र्स को ऐसे फ़ायदे देने की प्रतिबद्धता को दिखाती है, जो बेहतरीनकनेक्टिविटी के साथ प्रीमियम लाइफ़स्टाइल और मनोरंजन के फ़ायदे भीदेते हैं। वी के यूज़र अब  अपने मोबाइल पर बिना रूकावट म्युज़िक काआनंद उठा सकते हैं, फिर चाहे वे कहीं जा रहे हैं, वर्कआउट या आरामकरना चाहते हैं या यात्रा पर हैं। 3 महीने के कॉम्प्लीमेंटरी स्पॉटिफायप्रीमियम के साथ वैलिड प्लान वाले वी के पोस्टपेड उपभोक्ता अब इसकालाभ उठा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts