जन-सुनवाई मे उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ प्रभावी समाधान 

मेरठ।  प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ताद्वारा मंगलवार डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ के सभागार में आयोजित साप्ताहिक जन-सुनवाई कार्यकम मे, उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई। जन-सुनवाई के दौरान विभिन्न जनपदों से कुल 27 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्रबन्ध निदेशक द्वारा प्रत्येक उपभोक्त्ता की समस्या को सुनते हुए उनका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जन-सुनवाई मे मेरठ, बागपत, बुलन्दशहर, गाजियाबाद, हापुड एवं अन्य जनपदों से आए उपभोक्त्ताओं ने नये संयोजन, मीटर, विद्युत आपूर्ति, पी०डी०, पोल आदि से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की। शिकायतों की सुनवाई के दौरान, कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली, शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जन-सुनवाई में यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी, संवेदनशीलता एवं उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखकर किया जाए। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जन सुनवाई केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नही बल्कि उपभोक्ताओं और विभाग के बीच संवाद को सुदृढ बनाने का प्रभावी मंच है। जन-सुनवाई मे सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब न हो तथा प्रत्येक प्रकरण का समाधान निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। जन सुनवाई में अनुराग भल्ला अधीक्षण अभियन्ता,  हरिकेश अधीक्षण अभियन्ता, अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता मो. अरशद अधीक्षण अभियन्ता, सोनम सिंह स्टॉफ आफिसर, सौरभ मंगला एवं अन्य अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts