अमेरिकन किड्स साकेत में  समर कैंप में बच्चों ने बनाई झालमुड़ी

मेरठ। अमेरिकन किड्स साकेत में चल रहे समर कैंप में आज नॉन फायर कुकिंग डे सेलिब्रेट किया गया। बच्चों ने झालमुड़ी बनाकर खाई। स्कूल कॉर्डिनेटर प्रिया सैनी के निर्देशन में बच्चों ने आज नॉन फायर कुकिंग डे बनाया। 8 जून से शुरू हुआ समर कैंप 20 जून को पूर्ण होगा। इस कैंप में दो पूल पार्टी के साथ अनेक मनोरंजक एक्टिविटी हैं। 

स्कूल प्रबंधक कवि सौरभ जैन सुमन ने जानकारी दी कि प्रति वर्ष समर कैंप आयोजित होते हैं जिनमें छोटे बच्चों को प्रतिभागी बनाया जाता है। तीन वर्ष से 7 वर्ष तक के बच्चे इसमें प्रतिभाग करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts