जैकलीन जल्द शुरू करेंगी हॉरर फिल्म की शूटिंग

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज जल्द ही अपनी पहली हॉरर फिल्म में नजर आएंगी। लंबे समय से इस शैली में एक दमदार और अलग कहानी की तलाश कर रहीं जैकलीन को अब ऐसा प्रोजेक्ट मिल गया है, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म हॉरर, इमोशन और संगीत का अनूठा मिश्रण होगी, जो दर्शकों को एक संपूर्ण सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगी। फिल्म में जैकलीन मुख्य भूमिका निभाएंगी, जबकि दो पुरुष कलाकारों को पहले ही अंतिम रूप दिया जा चुका है। हालांकि, फिल्म का शीर्षक, अन्य कलाकारों के नाम और निर्देशक की जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गई है। फिल्म का निर्माण ख्याति मदान के बैनर नॉट आउट एंटरटेनमेंट के तहत बड़े पैमाने पर किया जाएगा। निर्माताओं की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts