महिला कांस्टेबल ने लगाए फर्जी डॉक्यूमेंट्स

ड्यूटी से गैरहाजिर थी, जांच में खुला मामला; मुकदमा दर्ज

मेरठ।  ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल द्वारा फर्जी डॉक्यूमेंट लगाकर छुट्‌टी लेने का मामला सामने आया है। कांस्टेबल के ऊपर सिविल लाइन थाने में मुकदमा लिखा गया है। वहीं अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 

दरअसल आरिफा नामक महिला कांस्टेबल अचानक ड्यूटी से गैरहाजिर हो गई। जब सीनियर्स ने उससे अचानक अपसेंट होने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वो बीमार है। इसलिए अचानक अवकाश लेना पड़ा। कांस्टेबल से उसकी बीमारी के प्रमाण के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट्स मांगे गए। जिसके एवज में कांस्टेबल ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनवाकर सबमिट कर दिए।

जब उक्त दस्तावेजों की जांच हुई तो वो सभी फर्जी निकले। जिसके चलते महिला कांस्टेबल आरिफा के खिलाफ एक्शन हुआ है। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा हुआ है और अग्रिम एक्शन किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts