अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक जारी

मुंबई । अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज होते के साथ इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस फिल्म में अभिनेता एक बार फिर अपने दमदार और सख्त अंदाज में नजर आने वाले हैं।
फर्स्ट लुक वीडियो की शुरुआत कश्मीर के विजुअल्स के साथ एक भारी बैकग्राउंड नैरेशन से होती है, जिसमें कहा जाता है- 'चौराहे पर 300 लड़के थे जनाब, घर सिर्फ 270 पहुंचे… 30 कम हैं।' यह लाइन ही पूरे वीडियो का टोन सेट करती है और दर्शकों को एक गंभीर माहौल में ले जाती है। इसके तुरंत बाद अजय देवगन की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वह कहते हैं- 'गलती हमारी नहीं थी, ऑर्डर्स ऊपर से आए थे, ईंट का जवाब पत्थर से, पर सामने वाला पत्थर ही उठा ले, तो जवाब क्या…' इस डायलॉग के साथ ही स्क्रीन पर युवाओं की भीड़, आगजनी, सैनिकों की तैनाती और उपद्रव के बीच पत्थरबाजी के कई शॉट्स तेजी से दिखाए जाते हैं।
वीडियो अजय देवगन के दमदार डायलॉग के साथ खत्म होता है, जिसमें वह कहते है- 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts