एसपी सिटी ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण 

 अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश 

 मेरठ। रविवार को एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने  कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पु कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कांवड़ मार्ग का भ्रमण/निरीक्षण कर थाना दौराला/पल्लवपुरम एवं सदर बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, कांवड़ियों के आवागमन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, डायवर्जन प्वाइंट, कांवड़ सेवा शिविरों तथा संवेदनशील स्थानों की समीक्षा की गयी। निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कराये जाने, ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts