जापान में ‘कॉलेज गर्ल’ बनीं श्वेता तिवारी, जींस लुक में लगी सुन्दर
मुंबई। पालक तिवारी अपने स्टाइल के मामले में अपनी मां श्वेता तिवारी की ही झलक दिखाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ श्वेता का फैशन सेंस और भी ज्यादा ग्लैमरस होता जा रहा है, जिससे कई बार उनके सामने बेटी पालक का ग्लैमर भी फीका नजर आता है।
हाल ही में पलक ने मिनी ड्रेस में अपना बेहद आकर्षक और बोल्ड लुक शेयर किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वहीं दूसरी तरफ श्वेता तिवारी ने जीन्स में अपना कैजुअल लेकिन बेहद स्टाइलिश अंदाज दिखाया और एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके फैशन पर कोई असर नहीं डालती।
दोनों मां-बेटी ने अपनी-अपनी तस्वीरें शेयर की, जिसमें वे अलग-अलग लोकेशंस पर अपने अलग-अलग अंदाज में नजर आई और फैंस को उनका स्टाइल खूब पसंद आया।
आपको बता दें हाल ही में श्वेता तिवारी अपने बेटे के साथ जापान में घूम रही हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी फोटोज शेयर की हैं।
श्वेता तिवारी ने इस बार बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश कैजुअल लुक अपनाया है। उन्होंने बेज रंग की ग्राफ़िक्स टी-शर्ट पहनी है, जिसे उन्होंने हाई-वैस्ट डार्क ब्राउन ट्रॉउज़र के साथ स्टाइल किया है।
उनका वाइड-लेग ट्रॉउज़र फिटेड टॉप के साथ अच्छा बैलेंस बनाता है जबकि हलके रंग की टी-शर्ट और डार्क पेंट्स का कॉम्बिनेशन लोक को और भी आकर्षक बना रहा है।


No comments:
Post a Comment