सोनाली बेंद्रे ने आगामी सीरीज़ “राख” पर साझा किया अनुभव


मुंबई। जहां “राख” की कहानी एक रोमांचक जांच की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ती है, वहीं यह सीरीज़ उन लोगों के जीवन पर आधारित है जिनकी ज़िंदगी इस घटना के बाद हमेशा के लिए बदल जाती है। दर्शकों के सामने एक भावनात्मक और रहस्यमयी कहानी पेश करने जा रही इस सीरीज़ की सबसे बड़ी ताकत इसके दमदार कलाकारों का अभिनय है। इनमें सोनाली बेंद्रे भी शामिल हैं, जो इस सीरीज़ में एक ऐसे किरदार को निभा रही हैं।
सोनाली बेंद्रे ने “राख” पर काम करने से मिली अपनी एक खास सीख के बारे में सोनाली ने कहा, “इस प्रोजेक्ट ने मुझे एक ऐसी बात पर दोबारा सोचने के लिए प्रेरित किया, जिस पर मैंने पहले कभी गंभीरता से विचार नहीं किया था। मुझे एहसास हुआ कि एक व्यक्ति के रूप में खुद को सुरक्षित रखना और एक कलाकार के रूप में भावनात्मक रूप से खुला रहना, दोनों बातें एक-दूसरे के विपरीत नहीं हैं। ‘राख’ ने मुझे उन भावनाओं को समझने का अवसर दिया जो असहज और जटिल हैं।
अली फज़ल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। “राख” का निर्देशन और एक्जीक्यूटिव प्रोडक्शन प्रोसित रॉय ने किया है। यह सीरीज़ 12 जून को भारत सहित दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts