'अल्फा' का टीजर रिलीज, आलिया का दिखा एक्शन अवतार
मुंबई । यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म 'अल्फा' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई थी। खास बात यह है कि यह स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसकी कहानी एक महिला जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है। मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। करीब एक मिनट 55 सेकेंड्स का यह टीजर एक्शन, सस्पेंस, इमोशन्स और बड़े मिशन की झलकियों से भरपूर है।

टीजर की शुरुआत में बॉबी देओल और आलिया भट्ट एक शानदार रेस्तरां में बैठे दिखाई देते हैं। बॉबी आलिया के पिता की भूमिका में हैं। यह आलिया के 18वें जन्मदिन का अवसर होता है। बॉबी देओल अपनी बेटी को एक कार्ड देते हैं, जिस पर एक कमरे का नंबर लिखा होता है। जब आलिया उससे जुड़ा सवाल पूछती हैं, तब पता चलता है कि यह कोई गिफ्ट नहीं, बल्कि उनका पहला मिशन है। यहीं से टीजर का रोमांच बढ़ना शुरू हो जाता है।
पहले इस फिल्म को 10 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 3 जुलाई 2026 तय की गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts