धान की फसल को लंबे समय तक सुरक्षा देने वाला नया समाधान मार्केट में

लखनऊ , जून, 2026: धान की खेती करने वाले किसान अच्छी तरह जानते हैं कि फसल में कीट लग जाएँ, तो कुछ ही दिनों में मेहनत पर असर दिखने लगता है। खासकर ब्राउन प्लांट हॉपर (बीपीएच) और स्टेम बोरर जैसे कीट पैदावार को काफी नुकसान पहुँचाते हैं। परेशानी यह है कि कई बार किसानों को कीटों का पता तब चलता है, जब फसल को नुकसान होना शुरू हो चुका होता है। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए, कॉर्टेवा ने मैविलॉन-टीएम नाम का नया ग्रेन्युलर कीटनाशक लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह किसानों को कीटों से बचाव के लिए पहले से तैयारी करने में मदद करेगा, ताकि नुकसान होने का इंतजार न करना पड़े।

इस प्रोडक्ट को हैदराबाद में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया। इस मौके पर कंपनी के सीईओ चक मैग्रो ने ग्राहकों, चैनल पार्टनर्स और अन्य प्रमुख सहयोगियों के साथ इसकी शुरुआत का जश्न मनाया।

मैविलॉन-टीएम का इस्तेमाल रोपाई के 30 से 35 दिन बाद सिर्फ एक बार करना होता है। इसकी खास तकनीक धान की फसल को ब्राउन प्लांट हॉपर से करीब 60 दिन तक और स्टेम बोरर से 15 दिन तक सुरक्षा देने में मदद करती है। इससे फसल के महत्वपूर्ण समय में कीटों का खतरा कम हो सकता है।

किसानों के लिए इसकी एक और अच्छी बात यह है कि बार-बार स्प्रे कराने की जरूरत कम पड़ सकती है। इससे मेहनत और खर्च दोनों में राहत मिल सकती है। साथ ही, मौसम और मजदूरों की उपलब्धता जैसी परेशानियों का असर भी कम होगा।

कॉर्टेवा का कहना है कि मैविलॉन-टीएम का उद्देश्य किसानों को ऐसा समाधान देना है, जिससे फसल को समय रहते सुरक्षा मिल सके और उत्पादन पर कीटों का असर कम हो। इससे किसानों को खेती में ज्यादा भरोसा और बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है

No comments:

Post a Comment

Popular Posts