आईआईएमटी यूनिवर्सिटी,में एआईएफएफ डी लाइसेंस कोर्स का सफल आयोजन
मेरठ। मेरठ फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, गंगानगर में 20 जून 2026 से 25 जून 2026 तक एआईएफएफ डी लाइसेंस कोर्स का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। छह दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य फुटबॉल प्रशिक्षकों को आधुनिक कोचिंग तकनीकों एवं प्रशिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना था।
इस कोर्स में एआईएफएफ की ओर से चंदन राठौर (फाल्कन एफसी, लखनऊ) ने एजुकेटर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों को फुटबॉल कोचिंग के तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया।
कोर्स में कुल 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें मेरठ जनपद के प्रिंस कुमार, रुद्राक्ष चौधरी, हर्षित, शोएब खान, परवेश धामा, अमन, परवेश बिष्ट सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके अतिरिक्त पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों ने भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर अपने कोचिंग कौशल को निखारा।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन सिद्धार्थ राठी एवं उदित के समन्वय और सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान मेरठ फुटबॉल संघ के सचिव माननीय ललित पंत जी तथा आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के एचओडी डॉ वी अस पटियाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम फुटबॉल के विकास एवं गुणवत्तापूर्ण कोच तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने एआईएफएफ, मेरठ फुटबॉल संघ एवं आईआईएमटी यूनिवर्सिटी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।


No comments:
Post a Comment