शिमला में भारी लैंडस्लाइड, यातायात प्रभावित
ढली-संजौली बाईपास पर मलबे का पहाड़; दोनों ओर से ट्रैफिक बंद
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ढली-संजौली बाईपास मार्ग पर भारी लैंडस्लाइड होने से सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर आ गए। लैंडस्लाइड के कारण यह महत्वपूर्ण मार्ग दोनों ओर से यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गया । घटना के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर आ गए । मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए गए ।
लैंडस्लाइड के दौरान सड़क पर कोई वाहन मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि उस समय वाहन मार्ग से गुजर रहे होते तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक पहाड़ी से मलबा और चट्टानें सड़क पर आ गिरीं, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सड़क पर मलबा आने से यातायात प्रभावित
भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया । इसके चलते ढली-संजौली बाईपास मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई ।इस मार्ग का उपयोग करने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ा।


No comments:
Post a Comment