बिल जमा करने निकली युवती लापता, धर्म परिवर्तन की आशंका
लोहिया नगर के मुस्लिम युवक पर अगवा करने का आरोप, दो टीमें लगाई गईं
मेरठ। बिजली का बिल जमा करने निकली युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिवार ने एक मुस्लिम युवक पर अपहरण की आशंका जताते हुए बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस की दो टीमों को युवती की बरामदगी के लिए लगाया गया है।
मेडिकल थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली युवती 27 जून की सुबह घर से बिजली का बिल जमा करने के लिए निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। कई घंटे बीतने के बाद भी जब बेटी नहीं लौटी तो परिवार को चिंता होने लगी। पता किया तो वह बिजली घर पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद परिजन थाने आ गए।
लव जिहाद का लगाया आरोप
युवती के परिवार की तरफ से लव जिहाद की आशंका भी जताई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंतजार उनकी बेटी का धोखे से धर्म परिवर्तन भी करा सकता है। किसी अनहोनी को भी यह परिवार अंजाम दे सकता है।
पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरु की
युवती की मां ने मेडिकल थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस छानबीन में जुट गई। उसी शाम एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनकी बेटी को लोहियानगर निवासी युवक ले गया है। मां दोबारा थाने पहुंची और पुलिस को फोन की जानकारी दी।
आरोपी की बहन से किया था फोन
थाने में युवती की मां ने बताया कि शाम को जो फोन आया था, वह आरोपी इंतजार की बहन का था। सोची समझी साजिश के तहत बेटी का अपहरण किया गया था। सबकुछ जानने के बाद भी देर शाम को बताया गया कि उनकी बेटी किसके पास है। युवती की मां ने परिवार के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
लोकेशन ट्रेस करने में जुटी पुलिस
एसएचओ सत्यवीर सिंह ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए दो टीमों को लगाया गया है। मुकदमा पहले ही दर्ज कर लिया गया था। आरोपी के घर पर ताला लगा है, उसके परिवार की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।


No comments:
Post a Comment