क्यूएस आई-गॉज यूनिवर्सिटी रेटिंगः आईआईएमटी विश्वविद्यालय ने प्रतिष्ठित ओवरऑल डायमंड रेटिंग प्राप्त की

- प्रथम मूल्यांकन में ऐतिहासिक उपलब्धि, गुणवत्ता, नवाचार और उत्कृष्टता के लिए मिली राष्ट्रीय पहचान

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय, मेरठ ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित ’क्यूएस आई-गॉज  यूनिवर्सिटी रेटिंग’ में अपने प्रथम मूल्यांकन के दौरान ’ओवरऑल डायमंड रेटिंग’ प्राप्त की है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नवाचार, अनुसंधान, सुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करती है।

क्यूएस आई-गॉज भारत की अग्रणी विश्वविद्यालय मूल्यांकन एवं रेटिंग प्रणाली है, जो उच्च शिक्षण संस्थानों का विभिन्न गुणवत्ता मानकों के आधार पर व्यापक मूल्यांकन करती है। प्रथम ही मूल्यांकन में ओवरऑल डायमंड रेटिंग प्राप्त करना आईआईएमटी विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति, दूरदर्शी नेतृत्व और संस्थागत उत्कृष्टता का प्रमाण है।

मूल्यांकन के अंतर्गत विश्वविद्यालय को विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय रेटिंग प्राप्त हुई है। विश्वविद्यालय को ’फैकल्टी क्वालिटी, एम्प्लॉयबिलिटी तथा विविधता एवं समावेशिता’ के क्षेत्रों में ’डायमंड रेटिंग’ प्राप्त हुई। वहीं ’शिक्षण एवं अधिगम, उद्यमिता, सुविधाएँ तथा प्रशासन एवं संरचना’ के क्षेत्रों में ’प्लेटिनम रेटिंग’ प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त ’सामाजिक उत्तरदायित्व एवं अनुसंधान’ के लिए विश्वविद्यालय को ’गोल्ड रेटिंग’ से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था, अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों, उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रम, उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड, आधुनिक अधोसंरचना, समावेशी वातावरण तथा समाज के प्रति उत्तरदायित्व को दर्शाती है।

इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ’माननीय कुलाधिपति श्री योगेश मोहन गुप्ता’ ने कहा, क्यूएस आई-गॉज यूनिवर्सिटी रेटिंग में प्रथम ही मूल्यांकन में ओवरऑल डायमंड रेटिंग प्राप्त करना आईआईएमटी परिवार के लिए अत्यंत गौरव और संतोष का विषय है। यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान तथा छात्र-केंद्रित शिक्षण के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह सम्मान उन सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है जिन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आईआईएमटी विश्वविद्यालय भविष्य में भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

क्यूएस आई-गॉज द्वारा प्रदान की गई ओवरऑल डायमंड रेटिंग विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, संस्थागत उत्कृष्टता और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण की महत्वपूर्ण मान्यता है। विभिन्न मानकों में प्राप्त उच्च रेटिंग यह दर्शाती है कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावसायिक दक्षता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को अनुसंधान, नवाचार, उद्यमिता, उद्योग-अकादमिक सहयोग तथा अंतरराष्ट्रीय सहभागिता के क्षेत्रों में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों, उद्योग जगत के सहयोगियों तथा सभी हितधारकों को दिया, जिनके समर्पण और सहयोग ने इस उपलब्धि को संभव बनाया। 

क्यूएस आई-गॉज द्वारा जारी बधाई संदेश में भी आईआईएमटी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की सराहना की गई है।

आईआईएमटी विश्वविद्यालय इस उपलब्धि को अपनी विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानते हुए भविष्य में अनुसंधान, नवाचार, उद्यमिता, वैश्विक सहयोग, सामाजिक उत्तरदायित्व और उत्कृष्ट शिक्षण के क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित करने के लिए संकल्पित है।

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग फॉर इनोवेशन में आईआईएमटी विश्वविद्यालय को भारत में प्रथम एवं विश्व स्तर पर चौथा स्थान, नॉर्दर्न रीजन की पहली एआई-फर्स्ट एवं एआई-रेडी यूनिवर्सिटी

आईआईएमटी यूनिवर्सिटी ने गूगल क्लाउड के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है, जिसके साथ यह नॉर्दर्न रीजन की पहली एआई-फर्स्ट एवं एआई-रेडी यूनिवर्सिटी बन गई है। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग फॉर इनोवेशन के अंतर्गत उद्यमिता संस्कृति एवं पारिस्थितिकी तंत्र श्रेणी में भारत में प्रथम तथा विश्व स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर वैश्विक शिक्षा जगत में उल्लेखनीय पहचान बनाई है। विश्वविद्यालय ने इस प्रतिष्ठित रैंकिंग की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार श्रेणियों में भारत में प्रथम तथा दस श्रेणियों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि उद्यमिता, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इसके अतिरिक्त, आईआईएमटी विश्वविद्यालय को एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग 2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय ने आर-वर्ल्ड इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग 2026, एम्प्लॉयबिलिटी एंड स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग 2026, रिसर्च एक्सीलेंस रैंकिंग 2026 तथा इंडिया एकेडेमिया रैंकिंग 2026 में भी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इन उपलब्धियों के साथ आईआईएमटी विश्वविद्यालय राज्य के शीर्ष विश्वविद्यालयों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है तथा गुणवत्तापूर्ण एवं छात्र-केंद्रित शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए मानक स्थापित कर रहा है।

आईआईआरएफ रैंकिंग 2025 में विश्वविद्यालय को निजी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। आईआईआरएफ रैंकिंग 2024 में भी विश्वविद्यालय ने उभरते निजी विश्वविद्यालयों में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने जोनल रैंकिंग में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल द्वारा विश्वविद्यालय को 4-स्टार रेटिंग प्रदान की गई। नवाचार और स्टार्टअप प्रोत्साहन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विश्वविद्यालय नॉर्दर्न इंडिया के अग्रणी संस्थानों में शामिल रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के प्रति अपने योगदान के लिए विश्वविद्यालय को विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया गया है। क्यूएस आई-गेज द्वारा आईआईएमटी विश्वविद्यालय को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ‘इंस्टीट्यूशन ऑफ हैप्पीनेस’ के रूप में प्रमाणित किया गया। वहीं एआरआईआईए 2021 रैंकिंग में विश्वविद्यालय को निजी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में ‘उत्कृष्ट’ बैंड प्राप्त हुआ था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts