वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
मथुरा (एजेंसी)।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपनी कप्तानी और बेहतरीन खेल के दम पर आईपीएल 2026 का खिताब जिताने के बाद दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। दोनों ने वृंदावन में विख्यात संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया।
विराट और अनुष्का बेहद शांत और निजी तरीके से वृंदावन पहुंचे। दोनों ने यमुना किनारे एकांतवास में समय बिताया। इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आयोजित सत्संग में भाग लिया और संत के साथ गहरी आध्यात्मिक चर्चा की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में विराट और अनुष्का बेहद सादगीपूर्ण अंदाज में जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन या किसी आध्यात्मिक यात्रा पर आए हों। इससे पहले भी यह कपल बाबा नीम करोली के आश्रम (कैंची धाम) और वृंदावन के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर हाजिरी लगा चुका है।


No comments:
Post a Comment