टीवी पर धमाल मचाने आ रही हैं संजना पांडे
मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री संजना पांडे की फिल्म 'बहन हो तो ऐसी' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियम होने जा रहा है। फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज की जानकारी दी। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "भोजपुरी फिल्म 'बहन हो तो ऐसी' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 6 जून, शनिवार, शाम 6.30 बजे और 7 जून, रविवार, सुबह 9.30 बजे सिर्फ बी4यू भोजपुरी चैनल पर होगा।"
'बहन हो तो ऐसी' एक पारिवारिक भोजपुरी ड्रामा फिल्म है जो दो बहनों के अटूट रिश्ते, त्याग और पारिवारिक मूल्यों पर आधारित है। इस फिल्म में संजना पांडे और सपना चौहान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, फिल्म में प्रशांत सिंह, अथर्व नाहर, ललित उपाध्याय, गोपाल चौहान, प्रिया दीक्षित, अविनाश शाही, निशा सिंह, आकृति सिंह, कंचन मिश्रा, निशा तिवारी जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे।
अजीत कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म का लेखन अरबिंद तिवारी ने किया है, जबकि संगीत ओम झा ने दिया है। संदीप सिंह, अथर्व सिंह मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह उन दर्शकों के लिए बेहतरीन फिल्म है, जो पारिवारिक कहानियों में दिलचस्पी रखते हैं।


No comments:
Post a Comment