'ठुकरा के मेरा प्यार 2' का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। साल 2024 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। अब इस सीरीज का दूसरा सीजन दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। मेकर्स ने 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' का ट्रेलर जारी किया, जिसमें प्यार, राजनीति, बदला, विश्वासघात और सत्ता की लड़ाई का नया चैप्टर देखने को मिला। ट्रेलर को देख साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कहानी पहले से कहीं ज्यादा गंभीर, भावनात्मक और रोमांचक होने वाली है।
सीरीज में सानविका चौहान का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री संचिता बसु ने कहा, ''दूसरे सीजन में सानविका का व्यक्तित्व पहले से काफी बदल चुका है। वह अब पहले जैसी इमोशनल लड़की नहीं रही। जीवन के अनुभवों और रिश्तों में मिले धोखे ने उसे मजबूत बना दिया है। सीरीज 19 जून से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।


No comments:
Post a Comment