आलिया से अनबन पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी


मुंबई। बॉबी देओल जल्द ही आलिया भट्ट के साथ यश राज प्रोडक्शन की फर्स्ट फीमेल लीड स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा में नजर आने वाले हैं। बीते लंबे समय से चर्चा है कि अल्फा की शूटिंग के बीच बॉबी देओल और आलिया भट्ट में अनबन हो गई है। हालांकि अब बॉबी देओल ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इसे अफवाह करार दिया है।

बॉबी देओल की फिल्म बंदर जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले वो रजत शर्मा के शो आप की अदालत में पहुंचे थे। शो में रजत ने उनसे अल्फा के सेट पर हुई आलिया भट्ट से अनबन की खबरों पर सवाल किया, तो बॉबी ने कहा, मुझे भी किसी दोस्त ने भेजा था उस खबर का स्नैपशॉट, मैं भी हैरान था। लोग इतने वेल्ले हैं कि कुछ भी लिखकर बना देते हैं।

आगे बॉबी देओल ने झगड़े को अफवाह बताते हुए कहा, ‘ये भी बोला गया (अफवाह में) है कि बॉबी देओल इतना नाराज था कि आदित्य चोपड़ा ने उसको एक और फिल्म ऑफर कर दी। अब मैं हर किसी के पास जाकर अपनी बात तो साबित नहीं कर सकता। मैं खुशनसीब हूं कि मैं यहां हूं और आपने ये सवाल पूछा है और मैं जवाब दे रहा हूं।’

No comments:

Post a Comment

Popular Posts