शरवरी वाघ की 'मैं वापस आऊंगा' सिनेमाघरों में रिलीज

मुंबई । अभिनेत्री शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई है। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी एक बेहद मार्मिक प्रेम कहानी पर आधारित है।
अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए सभी से फिल्म को देखने की सलाह दी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनके लुक्स के साथ-साथ फिल्म के बीटिएस मोमेंट्स और अभिनेता वेदांग रैना की झलकियां शामिल हैं। इस पोस्ट के जरिए अभिनेत्री शरवरी वाघ ने न सिर्फ फैंस से फिल्म के देखने का अनुरोध किया, बल्कि यह भी बताया कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। अभिनेत्री ने बेहद खूबसूरत शब्दों में फिल्म के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, "आज मेरी दिल के बेहद करीब फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और अब आप सभी इसे देख सकते हैं।
फिल्म में नसीरुद्दीन शाह (ईशर सिंह ग्रेवाल के रूप में 95 वर्षीय बुजुर्ग), दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना (नसीरुद्दीन शाह के युवा किरदार में), शारवरी वाघ और रजत कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts