दिशा पाटनी: संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की गिनती उन अभिनेत्रियों में होती है, जिन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि, उनकी सफलता की कहानी उतनी आसान नहीं रही, जितनी बाहर से लोगों को दिखाई देती है। बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए काफी संघर्ष किया है।
दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के टनकपुर से जुड़ा हुआ है। उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी पुलिस विभाग में अधिकारी रहे, जबकि उनकी मां स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थीं। बचपन से ही दिशा पढ़ाई में अच्छी थीं। उन्होंने कभी अभिनेत्री बनने का सपना नहीं देखा था। वह एयरफोर्स पायलट या साइंसटिस्ट बनना चाहती थीं। उन्होंने इंजीनियरिंग और बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई की। कॉलेज के दिनों में उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया। एक दोस्त ने उन्हें मॉडलिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने की सलाह दी, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद उन्हें मॉडलिंग के कई मौके मिलने लगे। धीरे-धीरे विज्ञापन जगत में भी उनकी पहचान बनने लगी। उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया। कैमरे के सामने एक्टिंग करने के इस अनुभव ने उन्हें फिल्मों में लाकर खड़ा कर दिया।
दिशा ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि वह केवल 500 रुपए लेकर मुंबई पहुंची थीं। उस समय उनके पास कोई बड़ा सहारा नहीं था। उन्होंने परिवार से आर्थिक मदद लेने के बजाय खुद मेहनत करके आगे बढ़ने का फैसला किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts