पीएम मोदी के कारण दुनिया ने देखी भारत की ताकतः सीएम योगी

मोदी सरकार के 12 साल पर समारोह का आयोजन, प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

लखनऊ (एजेंसी)।केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया और प्रदर्शनी का उद्धाटन किया। प्रदर्शनी में बीते 12 साल में केंद्र की मोदी व प्रदेश सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों का प्रदर्शन किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेता मिलना सौभाग्य की बात है। यही कारण है कि 2014 के बाद आज हर कोई, चाहे वो किसी भी जाति का या मजहब का हो बदलते हुए भारत को महसूस कर रहा है। यही कारण है कि उन्होंने सबसे लंबे समय तक देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री होने का रिकॉर्ड बनाया है। पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण आज पूरी दुनिया भारत की ताकत को महसूस कर रही है।

सीएम योगी ने प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं का वर्णन करते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने का मौका दिया गया। उनकी सुरक्षा और सम्मान को पहले स्थान पर रखा गया। इसके लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्य किया गया। सिर्फ इतना ही नहीं देश की महिलाएं कानून निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं इसके लिए नारी शक्ति वंदन कानून लाया गया। अब देश की महिलाएं देश के विकास के लिए कानून का निर्माण भी कर सकेंगी।
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने का मौका दिया गया। उनकी सुरक्षा और सम्मान को पहले स्थान पर रखा गया। इसके लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्य किया गया। सिर्फ इतना ही नहीं देश की महिलाएं कानून निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं इसके लिए नारी शक्ति वंदन कानून लाया गया। अब देश की महिलाएं देश के विकास के लिए कानून का निर्माण भी कर सकेंगी।

मोदी सरकार ने युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया और मुद्रा योजना का शुभारंभ किया। विश्वकर्मा योजना सहित तमाम योजनाओं के माध्यम से सशक्त करने का प्रयास किया गया। मोदी सरकार ने किसानों को अपने एजेंडे में रखा और कई योजनाओं का शुभारंभ किया। प्रदेश के तीन करोड़ किसान किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। यूपी में अकेले गन्ना किसानों को तीन लाख 22 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। किसानों को उनकी फसल का दाम मिल रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि 12 साल में जनता ने महसूस किया कि सरकार का काम सिर्फ योजनाओं का निर्माण नहीं होता है बल्कि उनका कार्यान्वयन भी बेहद जरूरी है। पीएम मोदी पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने ये कहने का साहस किया कि देश में सिर्फ चार जातियां हैं जो कि गरीब, महिला, युवा और किसान है।
इस अवसर पर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल ने जनता की सोच और कार्य करने का तरीका बदल दिया है। इस दौरान सरकारी योजनाओं के लीकेज को रोका गया और आम जनता को विकास का भागीदार बनाया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts