शेयर मार्केट क्रैश!

बाजार में भूचाल, मेरठ में निवेशकों के करोड़ों डूबे

मेरठ। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भारी बिकवाली से हाहाकार मच गया। इस सुनामी में देशभर में निवेशकों के लाखों करोड़ रुपए डूब गए। सेंसेक्स में गिरावट के चलते मेरठ के निवेशकों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। शेयर मार्केट से जुड़े सूत्रों के अनुसार विभिन्न शेयरों में मेरठ के निवेशकों के करोड़ों रुपए डूब गए। 

बुधवार को दिन में ही सेंसेक्स में करीब 900 अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और निवेशकों की संपत्ति में लगभग 3 लाख करोड़ रुपए की सेंध लग गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त दबाव देखने को मिला। बाजार से जुड़े सूत्रों के अनुसार वैश्विक तनाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और बढ़ती आर्थिक अनिश्चितताओं ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया और दिन में ही मार्केट लगभग क्रैश हो गया। सूत्रों के अनुसार इजरायल-अमेरिका एवं ईरान के बीच अनिश्चिता के दौर के चलते बाजार एक बार फिर सहम गया। बता दें कि अमेरिका-इजरायल एवं ईरान के बीच तनातनी का सबसे बड़ा असर शेयर मार्केट पर पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार देर रात कुवैत एवं बहरीन में ईरान द्वारा अमेरिकी बेस को निशाना बनाए जाने के साथ ही शुरू हुई पुनः युद्ध की आहट ने मार्केट को फिर से कर हिलाकर रख दिया है। बाजार से जुड़े विशेषज्ञों ने निवेशकों को सलाह दी है कि वह अभी वेट एंड वॉच की स्थिति में रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts