“कवि और कलम” के पहले ओपन माइक शो में जुटे रचनाकार

कुरुक्षेत्र।कुरुक्षेत्र जिले के गांव मथाना स्थित विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शायरों के साँझा मंच “कवि और कलम” के तत्वावधान में पहला ओपन माइक शो का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप खरेरा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार निर्माण रहे जबकि विशिष्ट अतिथि करमचंद केसर रहे व श्रीमती नीलम नरेश रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल विक्रम शर्मा, संयोजक एवं मंच संचालक ओमबीर काजल, सह-संयोजक प्रदीप गागट, तथा सहयोगी के रूप में सुरेंद्र कल्याण बुटाना,अनाम आलोक, रजत राज एवं करणजीत मान मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सह संयोजक गायक प्रदीप गागट ने सरस्वती वंदना गाकर किया। प्रिंसिपल विक्रम शर्मा ने अपनी शानदार कविताओं एवं हास्य-चुटकुलों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। इसके पश्चात हरियाणवी गजलकार करमचंद केसर, कानपुर से रजत राज़  एवं दिल्ली से आए अनाम आलोक, संजय कुमार, सक्षम कुमार, सुखचैन मुनियारपुर, शीशवती गागट और नन्हे कवि वैभव काजल ने अपनी बेहतरीन रचनाओं की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts