धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल ने मेरठ के साई हॉस्पिटल में शुरू की कैंसर एवं हृदय रोग ओपीडी

मेरठ । धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली ने साई हॉस्पिटल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर, मेरठ में अपनी कैंसर एवं हृदय रोग ओपीडी सेवाओं का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया है. जिससे क्षेत्र में उन्नत एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच और मजबूत होगी।

नई शुरू की गई कैंसर एवं हृदय रोग ओपीडी का उद्‌देश्य मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को उन्नत कैंसर एवं हृदय उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, जिससे मरीज़ों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के लिए महानगरों की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

कैंसर एवं हृदय रोग ओपीडी को धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली के वरिष्ठ विशेषज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। डॉ. गौरव महाजन, हेड कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी, प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शुक्रवार को परामर्श देंगे, डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, डायरेक्टर एवं सौनियर कंसल्टेंट - सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, पहले और तीसरे गुरुवार को डॉ. शुभम गर्ग, डायरेक्टर सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, दूसरे और चौथे गुरुवार को: डॉ. रश्मि रेखा बोरा, डायरेक्टर एवं सीनियर कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी, पहले और तौसरे बुधवार को, डॉ. पूजा खुल्लर, सीनियर कंसल्टेंट रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, दूसरे और चौथे शुक्रवार को; डॉ. मेघा सरोहा, सीनियर कंसल्टेंट पीडियाट्रिक हेमेटोलॉजी ऑन्कोलॉजी एंड बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन (बीएमटी); प्रत्येक माह के चौथे शुक्रवार को; और डॉ. कपिल कुमार कुर्सीवाल, सीनियर कंसल्टेंट गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी, दूसरे और चौथे बुधवार को परामर्श उपलब्ध रहेंगे। यह ओपीडी इन सभी सुपर स्पेशियलिटी क्षेत्रों में विशेषज्ञ परामर्श, समय पर निदान और व्यापक उपचार उपलब्ध कराएगी।

कैंसर एवं हृदय रोग ओपीडी कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी, तथा पीडियाट्रिक हेमेटोलॉजी, ऑन्कोलॉजी एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन (बीएमटी) जैसे प्रमुख सुपर स्पेशियलिटी क्षेत्रों में विशेषज्ञ परामर्श, समय पर निदान और व्यापक देखभाल प्रदान करेगी। यह शुभारंभ हॉस्पिटल के उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने और क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा वितरण को मजबूत करने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।

विशेषज्ञ सेवाओं को मरीज़ों के और करीब लाकर, धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता एवं मरीज़-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने के अपने मिशन को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts