बदायूं में भीषण हादसा, छह लोगों की मौत

हाईवे पर रेस लगा रहे ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को रौंदा
बदायूं (एजेंसी)।बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। दो ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही से छह लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों का कब्जे में लिया है। चालकों की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक कछला और उझानी के बीच भूलपुर क्षेत्र में हाईवे पर दो ट्रैक्टर चालक रेस लगा रहे थे। तेज रफ्तार ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा, जहां छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मरने वाले सभी लोग ई-रिक्शा पर सवार थे। सीओ उझानी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। ट्रैक्टर चालकों का पता लगाया जा रहा है। दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts