मेरठ से अपर निदेशक व सीएमओ का स्थानान्तरण 

अपर निदेशक डा सीमा केा बरेली मंडल सीएमओ डा अशोक कटारियों को लखनऊ भेजा 

 मेरठ। स्वास्थ्य विभाग में देर रात को भारी फेरबदल किया गया। मेरठ के अपर निदेशक चिकित्सा एंव स्वास्थ्य समेत कई चिकित्सकों व कर्मचारियों का स्थानान्तरण किया गया है। मेरठ मे तैनात अपर निदेशक चिकित्सा एंव स्वास्थ्य डा सीमा को बरेली मंडल का अपर निदेशक बनाया गया है। उनके स्थान पर चित्रकुट धाम मंडल मेंं तैनात डा. मनोज कुमार को अपर निदेशक के पद पर मेरठ मंडल भेजा गया है। 



 इसी क्रम में 18 जुलाई 2024 से रहे  सीएमओ पद पर रहे डा़  अशोक कटारिया  लखनऊ में अपर निदेशक के पद पर भेजा गया है। उनके स्थान पर अमेठी में तैनात सीएमओ डा. राम प्रसाद को मेरठ को भेजा गया है। वह मंगलवार तक अपना पदभार ग्रहण कर सकते है। डॉ अशोक कटारिया  पीएल शर्मा जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनात थे । उन्होंने वहां भी लंबे समय तक सेवा दी और एक बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में भी मरीजों की सेवा की।अपने इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने फर्जी अस्पतालों और लैब के खिलाफ भी अभियान चलाए। साथ ही CHC और PHC के निरीक्षण भी किए। इस दौरान उनके कार्यालयों पर कई बार कुद संगठनों द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर धरने प्रदर्शन भी किए गए।इसके अतिरिक्त मेरठ से स्वास्थ्य विभाग से जुड़े चिकित्सकों व स्टाफ नर्स को अन्य जिलों में भेजा गया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts