के.एल.में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं फादर्स डे का आयोजन मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं फादर्स डे के अवसर पर केजी के छात्रों एवं उनके फादर्स के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रातः कालीन योग सत्र में छात्रों और उनके फादर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन, ध्यान, अनुलोम-विलोम, भद्रासन, ओम मंत्र उच्चारण तथा हास्य योग का अभ्यास किया ।
जिसने सभी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से ऊर्जा और सकारात्मकता से भर दिया। योग सत्र ने व्यस्त दिनचर्या के बीच परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का अवसर प्रदान कर छात्रों और फादर्स के बीच आत्मीयता और खुशी का सुंदर वातावरण बनाया। साथ ही प्राइमरी विंग के छात्रों ने योग के कई फायदे और स्वस्थ, संतुलित एवं तनाव मुक्त जीवन जीने के महत्व को उजागर करते हुए शानदार नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और फादर्स डे की बधाई देते हुए कहा कि योग बच्चों में एकाग्रता, अनुशासन, मानसिक शांति एवं स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने में सहायक है।

No comments:
Post a Comment