जब संगठन ही नहीं है तो ऐलान करने से क्या होगा?
आंदोलन और प्रदर्शन की बात करने की बजाय हमको फोकस होकर काम करना होगा, एक वक्त में जनता से जुड़े दो मुद्दे पकड़कर आगे बढ़ना होगा
कांग्रेस की मीटिंग में प्रियंका ने उठाए सवाल
नयी दिल्ली। कांग्रेस आलाकमान ने गुरुवार को अपने महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और राज्य इकाइयों के अध्यक्षों के साथ बैठक की, जिसमें संगठनात्मक स्थिति, संगठन से जुड़े कामों की समीक्षा और वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की गई। इस बैठक में शामिल महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस संगठन पर सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि आप जिन मुद्दों को बूथ पर उठाने की बात कर रहे हैं, वहां बूथ लेवल पर हमारा संगठन है कहां, बना कहां है? जब संगठन नहीं है तो सिर्फ ऐलान करने से क्या होगा?
प्रियंका गांधी ने कहा कि हर मुद्दे पर आंदोलन और प्रदर्शन की बात करने की बजाय हमको फोकस होकर काम करना होगा, एक वक्त में जनता से जुड़े दो मुद्दे पकड़कर आगे बढ़ना होगा।
सूत्रों ने बताया कि बैठक में पार्टी के आगे के कार्यक्रमों और रणनीति पर भी चर्चा की गई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश और कई अन्य नेता मौजूद थे. हालिया विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस महासचिवों और प्रभारियों की संयुक्त रूप से यह बैठक पहली बार हुई है.


No comments:
Post a Comment