चौ. चरण सिंह की विचारधारा घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता पूर्व विधायक भगवती प्रसाद

कार्यकर्ता  में विधानसभा चुनाव को लेकर भरा जोश 

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के क्लेमेंट स्ट्रीट स्थित जिला कार्यालय पर मंगलवार को पूर्व विधायक और अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद सूर्यवंशी का कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान संगठनात्मक बैठक आयोजित कर पार्टी विस्तार, सामाजिक न्याय और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने कहा कि रालोद हमेशा सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान से मिले अधिकारों की रक्षा के लिए काम करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे से पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। वहीं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं और न्याय का लाभ पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

वरिष्ठ नेता चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि रालोद सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की विचारधारा है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।बैठक में सदस्यता अभियान, संगठन की आगामी गतिविधियों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में विनय प्रधान, दीप गून, कवलजीत सिंह  सावित्री गौतम, सुभाष जाटव, एडवोकेट जयकुमार सांगवान, वीरेंद्र तोमर, विवेक खजूरी, विक्रांत गौतम, आर्यन सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




No comments:

Post a Comment

Popular Posts