15वां आल इण्डिया विवेक पाण्डेय मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेन्ट 15 जून से
मेरठ। मेरठ के स्थानीय आई.टी.आई. साकेत, गुरुतेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी, व ऋषभ क्रिकेट एकाडेमी में 15वें आल इण्डिया विवेक पाण्डेय का आयोजन 15 जून से कराया जा रहा है। आईपीएल की तर्ज होने वाले टूनामेंट में कई वर्ग की टीमें शिरकत करेंगी। विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार व ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा।
टूर्नामेन्ट के चैयरमैन विवेक पाण्डेय ने बताया कि आई.पी.एल. की तर्ज पर सफेद पोशाकों मे खेला जायेगा। इसमें 8 साल से 11 साल, 12 से 15 साल व 16 से 18 साल के खिलाडी भाग ले सकते हैं।टूर्नामेन्ट के वाइस प्रेसिडेंस कुलदीप सिंह ने बताया आईटी.आई. क्रिकेट एकेडमी, गुरूतेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के द्वारा इस टूर्नामेन्ट का आयोजन किया जाता रहा है।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया लीग आधार पर चलने वाले इस टूर्नामेन्ट में सभी वर्गों में टीमें ली जायेंगी।सब जूनियर में ऋषभ जूनियर, जीटीबी जूनियर व जूनियर में जी०टी०बी० चैलेंजर, ऋषभ ड्रेगन, मेरठ 11, स्टार स्पोर्ट्स, ऋषभ चैम्पियन की टीमों की एन्ट्री आ चुकी है। टूर्नामेन्ट में हर वर्ग में तीन-तीन लीग मैच खेलने को मिलेंगे उसमें रनर विनर की ट्रॉफी के साथ साथ पुरूस्कार व प्रमाण पत्र व सभी टीमों को मूवमेन्टो के साथ बैस्ट बॉलर, बैस्ट बैड्समैन, मैन ऑफ दी सीरिज सभी वर्गों में दिये जायेंगे।इस अवसर पर कनिष्क जैन, नीरज, हिमांशु, रोहित, अंकुर, राजा, रजनी, कोमल, खुशबू, अरमान अंसारी आदि लोग मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment