ब्लू बिकनी में अवनीत कौर ने दिखाया बोल्ड लुक

मुंबई। बहुत ही कम उम्र में अवनीत कौर ने इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है। अपने अंदाज को लेकर हमेशा वो काफी सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन वो कुछ न कुछ पोस्ट कर के अपने फैंस को अपनी खबर देती रहती हैं। हाल ही अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
इन तस्वीरों में अवनीत कौर ने लाइट ब्लू कलर की बिकनी पहनी हुई है।
अवनीत के बिकनी लुक ने उनकी फैंस की धड़कने तेज कर दी हैं। उनकी ये फोटोज इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं।  अगर उनके हेयर स्टाइल की बात की जाए उन्होंने सिंपल स्लीक बन किया हुआ है।
हाथों और गले में पहनी हुई एक्सेसरीज उनकी सुंदरता को चार चाँद लगा रही हैं। अवनीत कौर की इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स उन्हें बेहद खूबसूरत बता रहे हैं, तो कुछ उनकी तुलना एंजेल से कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts