ओटीटी पर भी छाई डकैत: एक प्रेम कथा
मुंबई। अभिनेता अड़ीवी शेष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म डकैत: एक प्रेम कथा ने सिनेमाघरों में सफलता हासिल करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनकर नंबर-1 स्थान पर पहुंच गई है।
निर्माताओं के अनुसार फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
निर्देशक शनेल देव की इस फिल्म में अड़ीवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनुराग कश्यप ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। फिल्म में एक्शन, रोमांस और भावनात्मक दृश्यों का संतुलित मिश्रण देखने को मिलता है, जिसे दर्शकों ने सराहा है। फिल्म में अड़ीवी शेष और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री, भावनात्मक कहानी और दमदार एक्शन सीक्वेंस को विशेष रूप से पसंद किया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment