कावड़ यात्रा को लेकर प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कांवड़ मार्ग में आने वाले विद्युत पोलों को, इन्सुलेटिड शीट तथा उचित ऊंचाई तक कवर करने के निर्देश
जिला प्रशासन की अनुमति एवं विद्युत सुरक्षा निदेशालय की एन.ओ.सी संबंधी कार्यवाही करने के निर्देश दिये
मेरठ,। प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता द्वारा समस्त 14 जनपदों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कावड़ यात्रा के दौरान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कॉवड मार्गो, मुख्य शिविरों एवं प्रमुख मंदिरों पर विशेष सुरक्षा, निरीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही की जाए। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गो पर विद्युत व्यवस्था को पूर्ण रूप से सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखनें के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर, विद्युत व्यवस्थाओं का निरीक्षण सुनिश्चित करें, कांवड़ यात्रा के दौरान निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति हेतु सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अपनाए जाऐं।
प्रबन्ध निदेशक द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जिन मार्गों से कावड़ यात्राएं गुजरेगीं या आयोजन संपन्न होंगे ऐसे मार्गों, स्थलों पर पडने वाले बिजली की खंभों का परीक्षण सुनिश्चित कर लिया जाए। रात्रि के समय मार्ग / स्थलों पर विद्युत आपूर्ति में व्यवधान न हो, लोकल फॉल्ट को तत्काल अटेंड कर ठीक कर दिए जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं यदि यात्रा मार्गों एवं कार्यक्रम स्थलों पर अस्थाई विद्युत संयोजन की मांग होती है तो अस्थाई संयोजन अविलम्ब प्रदान किया जाए।कॉवड यात्रा की संपूर्ण अवधि के दौरान लगातार, निगरानी रखी जाए तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए संबंधित विद्युत गैंग को सतर्क रखा जाए। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० कावड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है तथा सभी आवश्यक व्यवस्था को समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment