पिता का बचाने के लिए राहगीरों से मदद की गुहार लगाती बेटी
अस्पताल के कर्मचारियों का हादसे में घायल स्कूटी सवार मन नही पसीजा
तेज रफ्तार क्रेन ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को कुचला मौके पर मौत, चालक हिरासत में
मेरठ।थाना लालकुर्ती क्षेत्र स्थित वेस्टर्न कचहरी रोड पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार क्रेन ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मृतक की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
पीएल शर्मा रोड हीरा लाल बिल्डिंग निवासी चमन लाल अपनी बेटी वंदना के साथ सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे वेस्टर्न कचहरी रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित भारी क्रेन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिरने से घायल हाे गये सड़क पर खून से लथपथ पड़े पिता को वंदना ने अपनी गोद में उठा लिया। वह राहगीरों से मदद की गुहार लगाती रही, रोती-बिलखती रही, लेकिन कुछ देर तक कोई मदद नहीं मिली। पिता की सांसें टूट रही थीं और बेटी उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश कर रही थी।काफी देर बाद कुछ लोगों ने एक ई-रिक्शा रुकवाया और घायल चमनलाल को पास में स्थित होप हॉस्पिटल पहुंचाया। लेकिन हॉस्पिटल के स्टाफ ने गंभीर हालत होने के बावजूद उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया। बेटी अपने पिता को लेकर जसवंत राय अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। समय पर इलाज न मिलने के कारण चमनलाल ने दम तोड़ दिया।
सब्जी की दुकान लगाकर परिवार को पोषण कर रहे थे चमन लाल
मृतक चमनलाल सब्जी मंडी में टमाटर की दुकान चलाते थे और परिवार का सहारा थे। बेटी वंदना ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते होप हॉस्पिटल में इलाज मिल जाता तो शायद उसके पिता की जान बच सकती थी।उधर हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सूचना मिलते ही लालकुर्ती पुलिस सक्रिय हो गई और चालक अर्जुन को क्रेन समेत पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही लालकुर्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि हादसे में शामिल क्रेन को जब्त कर चालक अर्जुन को हिरासत में ले लिया गया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है


No comments:
Post a Comment