कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे किसानों ने कमिश्नरी पार्क घेरा
यूरिया खाद की कमी के साथ अन्य जनहित के मुद्दों के लिए किया प्रदर्शन
मेरठ। सोमवार को मेरठ में किसानों को यूरिया खाद की कमी और अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर जिला अध्यक्ष कालू प्रधान के नेतृत्व में जिले भर से किसान मुख्यालय पहुंचे।
प्रदर्शन की शुरुआत कमिश्नरी पार्क से हुई, जहां बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए। इसके बाद किसान जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। लेकिन पुलिस ने उन्हें वही रोक दिया। किसानों ने वही धरना दे दिया। जिला अध्यक्ष कालू प्रधान ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूरी में किसानों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग
किसानों की प्रमुख मांगों में खेती के लिए आवश्यक यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है। किसानों का कहना है कि खाद की कमी से खेती प्रभावित हो रही है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राजस्व मामलों के निस्तारण पर जोर
किसानों ने अंश फर्द में नाम दर्ज होने में हो रही देरी और पारिवारिक बंटवारे से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण की भी मांग उठाई। उनका कहना है कि राजस्व विभाग में लंबित मामलों के कारण किसानों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।प्रदर्शन कर रहे किसानों ने जमीन के अभिलेखों में समय पर नाम दर्ज न होने और रियल टाइम खतौनी में मौजूद त्रुटियों को भी गंभीर समस्या बताया। उन्होंने मांग की कि इन खामियों को जल्द दूर कर किसानों को राहत दी जाए।
सड़क पर ट्रैक्टर लगाकर कमिश्ननरी पार्क के सभी रास्ते रोके
धरने पर बैठे किसानों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए कमिश्नरी कार्यालय के बाहर आने वाले जाने वाले रास्तों पर ट्रेक्टर खडे कर दिए। जिसके कारण जाम की स्थिति बन गयी। वाहनाें को लंबा रास्ता तय करके जाने के लिए मजबूर होना पड़ा ।
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने सड़क पर खडे ट्रैक्टर को हटवाया
किसानों के कमिश्नरी पार्क के बाहर धरने की सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। सड़क के बीच खड़े ट्रेक्टरों को देख उनका पारा हाई हो गया। तभी उन्होंने किसानों से कहा बात आगे तब होगी पहले सड़क पर खड़े करे गये ट्रैक्टरों काे हटाया जाए जिससे लोगों आसानी से मार्ग से निकल सके। तभी किसानो ने वहां से ट्रेक्टरों को हटावाया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से ज्ञापन लेकर समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
कलक्ट्रेट के गेट फोर्स तैनात
किसानों के धरने का देखते हुए सुबह से कलेक्ट्रेट के गेट पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। हर आने जाने वाले व्यक्ति की पूछताछ के बाद एट्री दी जा रही थी। पुलिस किसानों को कमिश्नरी पार्क पर ही राेक लिया। जिस पर वह वही धरने पर बैठ गये।



No comments:
Post a Comment