ट्रंप ने जेलेंस्की से बनाई दूरी
G-7 में सभी नेताओं से मिलाया हाथ, यूक्रेनी राष्ट्रपति को देख फेर लिया मुंह
पेरिस,एजेंसी। फ्रांस के एवियन शहर में चल रहे G-7 शिखर सम्मेलन से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को इग्नोर करते दिख रहे हैं।
वीडियो में ट्रंप वहां मौजूद बाकी सभी देशों के नेताओं से बड़े गर्मजोशी से मिल रहे हैं और हाथ मिला रहे हैं, लेकिन जैसे ही वह जेलेंस्की के पास पहुंचते हैं, उनसे हाथ मिलाए बिना ही दूसरी तरफ मुड़ जाते हैं। दोनों के बीच कोई बातचीत भी नहीं हुई।
व्हाइट हाउस में पहले ही हो चुकी है बहस
दोनों नेताओं के बीच का यह ठंडा रुख कोई नया नहीं है। ट्रंप और जेलेंस्की के रिश्ते पिछले कुछ समय से काफी तनावपूर्ण चल रहे हैं। इसी साल अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस में हुई एक मीटिंग के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस और तकरार हुई थी। माना जा रहा है कि उसी कड़वाहट का असर अब इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देखने को मिल रहा है।


No comments:
Post a Comment