हरिद्वार से बाइक से लौट रही बाइक वाहन से टकराने से दो युवकों की मौत
मेरठ। दौराला क्षेत्र में दादरी पुल के पास मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब हरिद्वार से गाजियाबाद लौट रहे दोनों युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।मृतकों की पहचान सत्यजीत (24 वर्ष) पुत्र मिंठू, निवासी पैगामबरपुर चलाकपुर, मोहम्मदपुर गाजीपुर, तथा विकास राणा (25 वर्ष) पुत्र कुलवंत राणा, निवासी प्लॉट संख्या एसएफ-2, इंदिरापुरम, गाजियाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों युवक हरिद्वार से गाजियाबाद लौट रहे थे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वे फोन पर आई एक कॉल के माध्यम से एटीएम कार्ड संबंधी किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा कर रहे थे।हादसे की सूचना मिलते ही दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद उनके परिवारों में शोक छा गया।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।क्षेत्र में इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया गया है। स्थानीय लोगों ने अज्ञात वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


No comments:
Post a Comment