ममता को झटका, पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार

कोलकाता (एजेंसी)।
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता उदयन गुहा गिरफ्तार हो गए हैं। उदयन गुहा को कूचबिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि उन्हें किस मामले में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह, कूचबिहार ज़िला पुलिस ने उदयन गुहा को कोलकाता के फूलबागान इलाके से गिरफ़्तार किया। ये गिरफ्तारी उनके फ़्लैट से हुई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिनहाटा के पूर्व विधायक उदयन गुहा कुछ समय से कोलकाता के फूलबागान पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक फ़्लैट में रह रहे थे। जब से उनके खिलाफ़ कई गैर-ज़मानती मामले दर्ज हुए थे, तब से जांच एजेंसियां उन पर नज़र रख रही थीं। बुधवार सुबह, कूचबिहार ज़िला पुलिस की एक विशेष टीम ने फूलबागान वाले फ़्लैट पर अचानक छापा मारा। कुछ देर पूछताछ करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें गिरफ़्तार करने का फ़ैसला किया।
इससे पहले, उदयन गुहा पर भड़काऊ बयान देने और मारपीट करने से लेकर चुनाव से जुड़ी हिंसा भड़काने तक के गंभीर आरोप लग चुके हैं। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts