बैंक प्रबंधक का परिवार सो रहा था चोर कर रहा था अपना काम 

 खिड़की को का काटकर चोरी 20 लाख के जेवरात

 मेरठ ।शास्त्रीनगर सेक्टर-5 निवासी सेवानिवृत बैंककर्मी के घर की खिड़की काटकर चोरों ने 20 लाख  के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पूरा परिवार सोता रहा और चोरों ने सेफ, अलमारी व स्टोर के ताले तोड़कर जेवरात चोरी करते रहे। सुबह जागने पर चोरी का पता चला। बैंक प्रबंधक की तहरीर पर नौचंदी थाना पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सेवानिवृत बैंककर्मी राजकुमार खुराना का आवास सेंट्रल मार्केट सेक्टर-5 में इस्कान मंदिर के पास है। वह यहां पत्नी और दो बेटी संग रहते है। राजकुमार खुराना सुबह उठे तो देखा कमरों के दरवाजे खुले हैं। अंदर जाकर देखा तो सेफ, अलमारी व स्टोर खुले पड़े थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने शोर मचाकर पत्नी व बेटियों को बुलाया। घर में रखा सारे जेवरात गायब थे। राजकुमार ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि शनिवार देर रात करीब दो बजे एक युवक बल्लियों का सहारा लेकर बाउंड्री वाल फांदकर अंदर पहुंचा और खिड़की काटकर मकान में घुस गया। इसके बाद आराम से युवक ने चोरी की और इसी रास्ते से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घर में सोने-चांदी 20 लाख रुपये के जेवरात थे। सभी चोरी हो गए। नौचंदी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस फुटेज से चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts