मेरठ। मेरठ के एथलेटिक्स खेल के जगत के खिलाड़ियों और नए प्रशिक्षार्थियों ने कभी सपने में भी यह नहीं सोचा होगा कि जिस सिंथेटिक ट्रैक के लिए वह सालों से इंतजार कर रहे थे अब वह उनके लिए और उनके कोच के लिए का जंजाल बन जाएगा।जहां उभरते हुए खिलाड़ी और नए प्रशिक्षु की संख्या सरकारी नियमों के अनुसार पूरी हो चुकी है और उससे भी कहीं ज्यादा खिलाड़ी और नए प्रशिक्षु वर्तमान में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम कोचिंग के लिए आ रहे हैं ।
कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में अब यह भीड़ उनके लिए बहुत बड़ी समस्या पैदा करती जा रही है। एक अन्य समस्या भर्ती की तैयारी करने वाले बन रहे है जिन्हें केवल 1600 मीटर रेस की तैयारी करनी है और इसके लिए सिंथेटिक ट्रैक की कोई आवश्यकता नहीं है परंतु इस प्रकार के तैयारी करने वाले लगातार स्टेडियम में बिना किसी सरकारी अनुमति के घुस रहे हैं और अभ्यास करने वाले खिलाड़ी
व नए प्रशिक्षार्थियों को परेशानी में डाल रहे हैं।
आने वाला समय प्रतियोगिताओं का है यदि उनके सामने आने से किसी खिलाड़ी को अपना अभ्यास रोकना पड़ता है तो उसको मसल इंजरी हो सकती है या चोट लग सकती है।साथी लगातार इस भीड़ को रोकने के लिए प्रशिक्षक गौरव त्यागी को ऐसे भरती की तैयारी करने वालों के साथ में बातचीत करके व उन्हें समझाने में जूझना पड़ रहा है।
इस वजह से उन्हें पहले से आ रहे प्रशिक्षु को एवं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को कोचिंग देने में परेशानी हो रही है।इस संबंध में खेल विभाग और जिला प्रशासन को कुछ सख्त नियम व कार्यवाही करने की आवश्यकता है।


No comments:
Post a Comment