दीवान का छात्र बना इसरो का वैज्ञानिक 

मेरठ।जब मन में सफलता पाने की इच्छा शक्ति हो तो उस मुकाम में हर हाल में  सफलता मिलती है। इस बात को पूरा दिवान के संकेत कुमार ने कर दिखाया है।  संकेत का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  के ISRO Propulsion Complex में Scientist/Engineer के पद पर हुआ है। वह 1 जुलाई से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

संकेत ने पहली से 12वीं तक की पढ़ाई दीवान पब्लिक स्कूल से की। छात्र जीवन से ही उनका सपना विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में कुछ बड़ा करने का था। हालांकि उनका यह सफर आसान नहीं रहा। संकेत ने 2021 में JEE Main पास किया और JEE Advanced की परीक्षा दी, लेकिन सिर्फ दो अंकों से चयन नहीं हो सका। यह उनके लिए बड़ा झटका था। उस समय कई लोगों ने उन्हें ड्रॉप न लेने की सलाह दी, लेकिन माता-पिता ने उनका पूरा साथ दिया।

JEE एडवांस में सफलता के बाद संकेत को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIST), तिरुवनंतपुरम में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में दाखिला मिला। पढ़ाई के दौरान उनकी रुचि वाइब्रेशन और अकॉउस्टिक्स में थी। हालांकि कई लोगों ने उन्हें बताया कि यह बहुत सीमित क्षेत्र है और इसमें भविष्य कम है, लेकिन संकेत ने अपने इंटरेस्ट को प्राथमिकता दी। उनका कहना है कि जिस काम में रुचि हो, उसमें इंसान अपना 100 प्रतिशत दे सकता है।

2026 में उन्होंने तीन महीने जापान में रहकर एडवांस इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स पर काम किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव हासिल किया। इसी दौरान उन्होंने ISRO की ICRB चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया और सभी चरण सफलतापूर्वक पार करते हुए ISRO Propulsion Complex में Scientist/Engineer के पद के लिए चयनित हो गए।

संकेत ने कहा कि ISRO में Scientist/Engineer के रूप में चयन होना उनके और उनके परिवार के लिए बेहद गर्व और भावुक पल था। सालों की मेहनत, संघर्ष और असफलताओं के बाद यह सफलता मिली, इसलिए यह पल उनके लिए बेहद खास है। अब उनका लक्ष्य ISRO के बड़े मिशनों में योगदान देना और भविष्य में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना है।

दीवान ग्रुप के डायरेक्टर एच.एम. राउत ने कहा कि संकेत की सफलता पूरे स्कूल परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जब स्कूल का कोई छात्र इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करता है तो सभी को खुशी होती है। स्कूल खुलने के बाद संकेत को विद्यार्थियों के बीच बुलाकर उनके अनुभव साझा कराए जाएंगे ताकि दूसरे बच्चे भी प्रेरित हो सकें।

वहीं स्कूल के प्रिंसिपल वी.के. मिश्रा ने बताया कि संकेत पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक दीवान पब्लिक स्कूल के छात्र रहे हैं। वे शुरू से ही मेधावी छात्र थे और लगातार 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाते रहे। उन्होंने कहा कि संकेत की सफलता न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे मेरठ के लिए गर्व का विषय है।

प्रिंसिपल ने कहा कि आज के समय में अधिकांश छात्र सिर्फ कंप्यूटर साइंस जैसी शाखाओं की ओर जाते हैं, लेकिन संकेत ने स्पेस साइंस को चुना और अपने सपने को पूरा किया। उनका मानना है कि एक छात्र की सफलता हजारों अन्य छात्रों को प्रेरित करती है।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि संकेत कुमार की उपलब्धि यह साबित करती है कि दीवान पब्लिक स्कूल केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि देश के लिए प्रतिभाओं का निर्माण भी करता है। पूरे विद्यालय परिवार ने संकेत को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और विश्वास जताया है कि वे आने वाले समय में देश और विद्यालय का नाम और अधिक रोशन करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts