नलकूप विभाग ने शुरू किया “सरकार आपके द्वार” बहादुरपुर विकास खंड परीक्षतगढ़, में किसान चौपाल का आयोजन
कृषकों को वैज्ञानिक सिंचाई पद्धतियों एवं जल प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया
राजकीय नलकूपों के सफल संचालन एवं रखरखाव की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई
विभागीय योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाई गई
जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया
मेरठ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में नलकूप खंड (पूर्व) द्वारा विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम “सरकार आपके द्वार” के अंतर्गत जनपद के ग्राम, बहादुरपुर विकास खंड परीक्षतगढ़, में किसान चौपाल एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कृषकों को सिंचाई सुविधाओं के प्रति जागरूक बनाना, राजकीय नलकूपों की उपयोगिता से अवगत कराना तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रभावी सिंचाई प्रबंधन को बढ़ावा देना है।
नलकूप विभाग मेरठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी नेकी राम द्वारा किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा की विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी ग्राम स्तर पर पहुंचकर कृषकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर रहे हैं। इस दौरान किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही किसानों को सिंचाई संबंधी विभागीय सेवाओं, योजनाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है ताकि वे इनका अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। किसान चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को राजकीय नलकूपों के सफल संचालन, नियमित रखरखाव तथा सिंचाई संसाधनों के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों, प्रगतिशील कृषकों एवं कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले किसानों को माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया गया भी किया गया। इस अवसर पर जल प्रबंधन तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा लोगों को जल बचाने एवं भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने का संदेश देते हुए अधिकारी गणों एवं कृषकों ने वृक्षारोपण भी किया। जन-जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जल संरक्षण पदयात्रा भी निकाली गई। पदयात्रा में नलकूप विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ग्राम प्रधान, किसानों तथा ग्रामीण नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की। पदयात्रा के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग का संदेश जनमानस तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में नलकूप विभाग की ओर से सहायक अभियंता संजय कुमार, सहायक अभियंता अरविंद कुमार अवर अभियंता कामेंद्र कुमार, सुधीर श्रीवास्तव सहित ग्राम प्रधान श्री बाबूराम, डॉ मनवीर सिंह,संतवीर, प्रेम सिंह, चौ. अनिल कुमार, कपिल कुमार आदि उपस्थित रहें।


No comments:
Post a Comment