जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में बवाल, संस्थापक अभिजीत दीपके को युवकों ने जड़े थप्पड़

पुलिस ने इस मामले में 4 युवकों को हिरासत में लिया है, आरोपी ने कहा कि वो किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं है

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के धरना प्रदर्शन के दौरान सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को कुछ युवकों ने सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से अफरा तफरी का माहौल हो गया और मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया।
 घटना के बाद अभिजीत दीपक के समर्थकों ने भी थप्पड़ मारने वाले दो युवकों की जमकर पिटाई की और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। अभिजीत दीपके जैसे ही समर्थकों के कंधों पर सवार होकर शहीद स्मारक पर पहुंचे थे तब गेट में घुसते ही कुछ युवकों ने उन्हें थप्पड़ मारना शुरू कर दिए, जवाब में समर्थकों ने भी थप्पड़ मारने वाले युवकों की जमकर पिटाई की. वहीं, जयपुर पुलिस ने थप्पड़ मारने के आरोप में चार युवकों को हिरासत में लिया है।

जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे दीपके
: NEET पेपर लीक विवाद और शिक्षा प्रणाली में विसंगतियों के खिलाफ जयपुर के शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन और जनसभा का आयोजन किया था. कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य सूत्रधार अभिजीत दीपके इस सभा में युवाओं और छात्रों को संबोधित करने पहुंचे थे।सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ ही युवाओं ने काफी देर तक मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हल्ला बोल किया। दोपहर 3 बजे शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में युवाओं के साथ-साथ कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सब ने एक साथ धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग की। इधर युवाओं के आक्रोश को देखते हुए शहीद स्मारक के आसपास पुलिस का भी तगड़ा बंदोबस्त किया गया था। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान कई जगह युवा आपस में भी उलझते हुए नजर आए।
जिम्मेदारी तो लेनी पड़ेगी
 विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा तेजस्विनी ने आरोप लगाया कि "देश में एजुकेशन सिस्टम पूरी तरीके से बिगड़ गया है. विद्यार्थी पेपर देते हैं, लेकिन वो पेपर लीक हो जाते हैं. सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, हमारी मांग है केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए, क्योंकि जिम्मेदारी उनकी बनती है, अगर सरकार जिम्मेदारी नहीं लेगी, तो फिर कौन जिम्मेदारी लेगा?" तेजस्विनी का कहना है कि मामले की जांच सीबीआई को दी है, लेकिन जांच कब होगी, किसे सजा मिलेगी, बच्चों को इससे क्या फायदा होगा, आखिर पेपर लीक क्यों हो रहे हैं, इस पर सरकार को सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। 

शहीद स्मारक पर धरने में जुटे लोग
देशभर में पेपर लीक हो रहे हैं. हम लोग यहां धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर इकट्ठा हुए हैं।  सरकार अपने ही देश के नागरिकों की अनदेखी कर रही है, उनकी मांग नहीं सुन रही है, इसलिए जनता आज सड़कों पर आने को मजबूर है। ऐसा नहीं है कि हमारे धरने में केवल युवा ही हैं, बल्कि महिला, बुजुर्ग, हर तबके के लोग हैं, क्योंकि सबके अपने अलग-अलग मुद्दे हैं. लोगों को लग रहा है कि सरकार उनकी डिमांड नहीं सुन रही है। कॉकरोच जनता पार्टी से उम्मीद है, इसलिए लोग बड़ी संख्या में इससे जुड़ रहे हैं। जनता के जो अधिकार है उनके अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। नीट पेपर चोरी हुआ है, सीबीएसई में धांधली हुई है, लेकिन हैरत की बात यह है कि इतना कुछ होने के बावजूद केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा नहीं हो रहा है। मैं विधि का छात्र हूं,मेरा कर्तव्य बनता है कि मैं युवाओं के साथ खड़ा रहूं ।उनके साथ अन्याय हो रहा है। युवा शिव मीणा का कहना है कि यह लड़ाई सब की है आज सीबीएसई, एसएससी सब जगह गड़बड़ हो रही है। कोई आवाज उठा रहा है तो गलत तरीके से उसकी आवाज को दबाया जा रहा है. ईडी सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 में युवाओं ने नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार बनवाई थी लेकिन अब लगता है कि इस सरकार को सत्ता से बेदखल करने का समय आ गया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts