नेमपाल गौतम तीसरी बार चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

- राष्ट्रीय जाटव महासंघ की बैठक में लिया गया फैसला

मेरठ। राष्ट्रीय जाटव महासंघ की बैठक में नेमपाल गौतम को सर्वसम्मति से तीसरी बार महासंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
जागृति विहार स्थित केंद्रीय कार्यालय पर ब्रजपाल पथौली की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन आरबी सिंह ने किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नये अध्यक्ष का चुनाव किया जाना था। आरबी सिंह ने बताया कि संगठन के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नेमपाल गौतम का कार्यकाल समाप्त हो रहा है इसलिए चुनाव की प्रक्रिया अपनाई गई।  
बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिखैड़ा तथा राष्ट्रीय महासचिव वीरपाल ने सुझाव दिया कि संगठन के संविधान में संशोधन करते हुए नेमपाल गौतम को ही तीसरी बार अध्यक्ष बनापा जाए। इस सुझाव का उपस्थित सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया और सर्वसम्मति से नेमपाल गौतम को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।
बैठक में राजेन्द्र सिंह, इंजी. सुरेन्द्र कुमार, बाबूराम मौर्य, ओमपाल ठेकेदार, रतन पाल, देवेन्द्र वाह, सुखपाल -पार्षद, सुदेश वर्मा, सुभाष चन्द, महेन्द्र सिंह, मनोज तिलवानिया, रामभूल पूर्व पार्षद, आनंद कुमार, जगजीवन राम, संजीव चिरोड़ी, सत्यपाल राणा, पीतम सिंह, रविकांत, राजवीर सिंह, कृष्णपाल सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts